{"_id":"68cee9be69546a782c0d3d05","slug":"there-is-no-greater-virtuous-act-than-blood-donation-pawan-rewari-news-c-198-1-rew1001-226016-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई कार्य नहीं : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई कार्य नहीं : पवन
विज्ञापन
फोटो : 9शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ट्रैफिक उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने किया। शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। रक्त की कमी के कारण कई मरीजों की जान चली जाती है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज भी अधिकांश लोग रक्तदान को लेकर झिझकते हैं, जिसे दूर किया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ही लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।
विज्ञापन
शिविर के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई।