{"_id":"672a6aa65668795bd60f4fb4","slug":"theft-occurred-in-the-district-project-coordinators-office-case-registered-rewari-news-c-198-1-fth1001-211285-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में हुई चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में हुई चोरी, केस दर्ज
Wed, 06 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में अभी तक सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटनाएं होने की खबर आती रही हैं। अब चोरों जिला परियोजना संयोजक कार्यालय को निशाना बनाया है। इस कार्यालय से पानी का मोटर समेत अन्य सामान चोरी हुए हैं।
शहर के सेक्टर-4 स्थित जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में रात में चोर गेट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-4 स्थित जिला परियोजना संयोजक कार्यालय के एपीसी सुंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन दीपावली पर कार्यालय बंद था। रात के समय वह जब कार्यालय के पास से गुजर रहे थे तो देखा कि कार्यालय का गेट खुला था। पास जाकर देखा तो पता लगा कि कार्यालय से पानी की मोटर सहित अन्य सामान गायब है। कार्यालय से चोरी हुए सामान की कीमत 6 हजार रुपये है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।