{"_id":"692de8d8a99a2787dd0a1f3b","slug":"theft-in-shop-two-thieves-seen-in-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-229761-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो चोर
Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
दुकान में बिखरा हुआ सामान। संवाद
बावल। कस्बे के प्राणपुरा रोड पर स्थित एक बिजली की दुकान में चोरी हो गई। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे दुकानदार सुरेंद्र ने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की, जिसमें दो युवक देर रात दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
सुरेंद्र ने बताया कि वह बीती शाम दुकान को लॉक कर घर गए थे, लेकिन सुबह पहुंचने पर दरवाजा टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकानदार ने चोरी की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।