फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The youth was beaten to death, the accused ran away after putting the body on the stretcher in the hospital

पीट-पीटकर युवक की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव को डालकर भागे आरोपी

Thu, 10 Nov 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The youth was beaten to death, the accused ran away after putting the body on the stretcher in the hospital
रेवाड़ी। जिले के गांव कहाड़ी में बुधवार की रात को करीब 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को डहीना के सामुदायिक केंद्र में डालकर आरोपी भाग गए। अस्पताल के कर्मचारियों ने स्ट्रेचर पर युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह करीब 5 बजे कुछ लोग डहीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए तथा वहां बाहर पड़े स्ट्रेचर पर शव डालकर भाग गए। सामुदायिक केंद्र में मौजूद एक कर्मचारी ने बाहर आकर देखा तो स्ट्रेचर पर युवक का शव पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना केंद्र के एसएमओ और डहीना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसके बाद जानकारी मिली की मृतक गांव कहाड़ी का रहने वाला केशव उर्फ टोनी (24) था। उसके परिजनों के अनुसार टोनी मानसिक रूप से कमजोर और अविवाहित था। बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह अचानक घर से कहीं चला गया था। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसने कपड़े भी उल्टे पहने हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उससे पहले निर्वस्त्र करके पीटा गया और बाद में जल्दबाजी में उल्टे कपड़े पहना दिए गए। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत होने के बाद उसे अस्पताल में छोड़कर लाने वाले लोग भाग गए।
विज्ञापन

-वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी खोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed