फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The young man was returning after giving food to his brother, Praveen and Manoj were cousins.

Rewari News: भाई को खाना देकर लौट रहे थे युवक, प्रवीण और मनोज थे चचेरे भाई

Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man was returning after giving food to his brother, Praveen and Manoj were cousins.
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास के समीप मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। हादसे में राजगढ़ गांव निवासी 23 वर्षीय प्रवीण कुमार और 19 वर्षीय रोहित की मौत हो गई थी जबकि 27 वर्षीय गंभीर रूप से घायल मनोज का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रवीण और मनोज चचेरे भाई हैं। तीनों युवकों की अभी शादी नहीं हुई थी। प्रवीण के तीन भाई हैं वह वाहन चलाने का काम करता था। वहीं रोहित दो भाइयों में छोटा था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। घायल मनोज अपने परिवार में सबसे बड़ा भाई है तथा उसका एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन

प्रवीण का भाई रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को प्रवीण, रोहित और मनोज उसे खाना देने के लिए अस्पताल आए थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव राजगढ़ लाए गए, जहां परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गांव में हर तरफ मातम पसरा रहा। एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से लोग गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव राजगढ़ लौट रहे थे। जब वे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास के पास पहुंचे तो सड़क पर पड़े कुछ सामान से भरे बैग अचानक उनकी बाइक के नीचे आ गए। बैगों पर बाइक चढ़ने से चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर के चपेट में तीनों युवक आ गए। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed