{"_id":"613f7dc68ebc3ea8041834b8","slug":"the-young-man-was-injured-by-attacking-him-with-a-knife-rewari-news-rtk6238645142","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमला कर उसको किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकू से हमला कर उसको किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। गांव नांगल तेजू में रविवार की रात को एक युवक ने अपने ही गांव के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने कंपनी कर्मचारी युवक से अपनी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही थी। जिस पर पीड़ित ने अभी जगह नहीं होने की बात कही। इसी बात से खफा होकर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कर्मी को बावल के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नांगल तेजू गांव निवासी नीतेश कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। रविवार की शाम को अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी राहुल भी उसके पास आया और कहा कि कंपनी में कोई जगह है तो उसे भी लगवा दे। इस पर नीतेश ने कहा कि फिलहाल कंपनी में कोई जगह नहीं है। इस पर आरोपी राहुल ने आवेश में आकर जगह तो बन जाएगी। जिस पर उसने फिर से कहा कि अभी जगह नहीं है। इसलिए उसको नहीं लगवा सकता है। इस बात से खफा होकर आरोपी ने अचानक ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके पेट के साथ कमर पर चाकू के वार किए और फिर फरार हो गया। शोर सुनने के बाद उसके परिजनों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में पहुंचाया।