{"_id":"6ade42f8309c4f14840350b6","slug":"great-figures-placed-importgreat-figures-placed-importance-on-ance-on-rewari-news-c-198-1-rew1001-247747-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों ने मानवता को दिया महत्व : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों ने मानवता को दिया महत्व : अभिषेक
विज्ञापन
रेवाड़ी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से 26 अक्तूबर को बीएमजी मॉल के सामने स्थित वाल्मीकि चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे। मंच की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि महापुरुषों ने संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण हैं। उनके जीवन और साहित्य से मानवता, नैतिकता तथा आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को केवल समारोहों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक कार्यों में उतारना चाहिए। इससे राष्ट्र और समाज को आगे बढ़ाने की राह मिलती है।