{"_id":"6ade438cc903793fe403c6f6","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-rewari-news-c-198-1-rew1001-247735-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लोगों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लोगों ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
कुंड। रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर कुंड चौकी के समीप शनिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गांव अहरोद निवासी 36 वर्षीय जितेंद्र उर्फ टींकू हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र एक निजी कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। ट्रक चालक को एम्स जाना था लेकिन रास्ता भटकने के कारण वह कुंड चौकी के पास पहुंच गया। आगे निकल आने का अहसास होने पर चालक ट्रक को मोड़ने लगा। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि ट्रक का मालिक नीमराना निवासी है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस व खोल थाना प्रभारी गजराज भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। जितेंद्र के सात साल की बेटी और करीब पांच साल का बेटा है।