{"_id":"68b749eb8be25cc3ce0651d9","slug":"the-worker-was-not-employed-even-after-the-court-order-rewari-news-c-198-1-rew1001-225089-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिक को काम पर नहीं रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिक को काम पर नहीं रखा
Wed, 03 Sep 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बावल। औद्योगिक क्षेत्र बावल की एक फैक्टरी से हटाए गए श्रमिक को कोर्ट के आदेश के बाद भी काम पर नहीं रखा गया। अलवर जिले के गांव सोरखा कलां निवासी रमेशचंद्र ने डीसी अभिषेक मीणा को शिकायत पत्र दिया है।
पत्र में उन्होने बताया है कि वह बावल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। इसी दौरान एक दिन कंपनी में काम करते समय अचानक आंखों से दिखना बंद हो गया था। इसके बाद वे ईएसआई डिस्पेंसरी में गए, वहां से फिर एम्स दिल्ली में चेकअप कराया। इ
लाज कराने के बाद जब वह वापस फैक्ट्री में आया तो प्रबंधन ने यह कहकर निकाल दिया कि आप मेडिकल अनफिट है। उसके बाद कई बार ड्यूटी के लिए आग्रह किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सुनवाई न होने पर ही दिव्यांगजन कोर्ट जयपुर का दरवाजा खटखटाया। जयपुर विशेष योग्यजन न्यायालय में चले केस के बाद बाद कोर्ट ने ड्यूटी पर वापस लेने के साथ ही अन्य लाभ देने का भी आदेश दिया था लेकिन 6 माह से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब डीसी को दी शिकायत में दोबारा से फैक्ट्री में ड्यूटी दिलाने की गुहार लगाई है। रमेशचंद्र ने बताया कि लेबर कमिशनर पंचकूला को भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह काफी परेशान चल रहा है, मगर कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है न्याय की गुहार लगाई है।