फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The work of the overbridge is going on at a slow pace, people are taking a detour of 8 km

Rewari News: धीमी गति से चल रहा ओवरब्रिज का काम, 8 किमी घूम कर जा रहे लोग

Tue, 24 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The work of the overbridge is going on at a slow pace, people are taking a detour of 8 km
फोटो : 9कोसली में चल रहा ओवरब्रिज का निर्माण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। स्थानीय ओवरब्रिज निर्माण का कार्य धीमी गति से चलने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। आवागमन प्रभावित होने से न सिर्फ दुकानदारों को नुकसान हो रहा है बल्कि किसानों को भी 8 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है।
खेती के सीजन में किसानों को करीब आठ किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ रहा है। इससे किसान भी अब काफी परेशान हैं। मात्र पचास गज की लाइन के कारण किसान 8 किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेतों में पहुंचने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन

कोसली में ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए अगस्त 2023 में इसको तोड़ने का कार्य शुरू किया गया था, जिसे लेकर कोसली के व्यापारियों ने वैकल्पिक रास्ता देने के लिए पुरजोर मांग की थी। रेलवे लाइनों को बिना वैकल्पिक रास्तों के तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में तोड़ने के बाद एक साल में इसका निर्माण पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन दो साल पूरा होने के बाद भी इसका निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसकी वजह से लोग लाइन पार नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें घूम कर जाना पड़ रहा है।


-----------------
ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण का काम धीमी गति से होने के कारण व्यापारी को नुकसान हो रहा है। लाइन पार दुकानदारों को सात किलोमीटर का चक्कर लगाकर दुकान खोलनी पड़ रही है। जिन व्यापारियों ने दुकानें किराए पर ले रखी हैं, उनका किराया तक नहीं दिया जा रहा। व्यापारी यहां से अब जा रहे हैं।- सुभाष गर्ग, प्रधान व्यापार मंडल
------------

कोसली में ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए अगस्त 2023 में इसको तोड़ने का कार्य शुरू किया गया था, जिसे लेकर कोसली के व्यापारियों ने वैकल्पिक रास्ता देने के लिए पुरजोर मांग की थी। अगर उस समय भी कुछ राहत मिल जाती तो आज इतनी समस्या नहीं होती।-
हरिओम, पूर्व सरपंच
------------
हमारी खेती ओवरब्रिज के कारण बर्बाद हो रही है। पचास गज की दूरी के लिए सात किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेतों में पहुंचना पड़ रहा है। खेतों से फसल उठाने में चार गुना किराया लग रहा है। सरकार से मांग है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए।-

पूर्ण सिंह, किसान
------------

ओवरब्रिज के धीमे निर्माण से किसान भी परेशान हैं। खेती करने के लिए सात से आठ किमी दूर घूम कर जाना पड़ता है। फसली सीजन में मंडी में अपनी फसल लाने में भारी परेशानी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाने को बाध्य हैं। मांग है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाए। प्यारेलाल, किसान
---------------

ओवरब्रिज की लेटलतीफी का खामियाजा जनता भुगत रही है। अभी नहीं पता कब तक ओवरब्रिज बनेगा। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। कार्य जल्दी पूरा करवाना जरूरी है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।-विनोद कुमार, पार्षद

---------------
हमारी तरफ से पूरी कोशिश है कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। ठेकेदार बार-बार समय बढ़वा रहा है। मगर अब निर्माण को कार्य पूरा करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। -विरेन्द्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed