फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The work of catching cows stopped due to non-receipt of payment

Rewari News: पेमेंट नहीं मिलने से गोवंश पकड़ने का काम रुका

Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The work of catching cows stopped due to non-receipt of payment
बाससिताबराय मोहल्ला में बैठे पशु। संवाद
रेवाड़ी। शहर में गोवंश पकड़ने का टेंडर लेने वाली फर्म की 16 लाख रुपये की बकाया पेमेंट नहीं हो पा रही है। एक तरफ गोशाला में जगह नहीं और दूसरी तरफ पेमेंट नहीं होने की वजह से एक बार फिर गोवंश पकड़ने का काम ठप हो गया है। पेमेंट के इसी मुद्दे को लेकर जिला नगर आयुक्त ने ठेकेदार की पेमेंट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा बनाई गई रोको-टोको टीम भी गोशाला में जाकर आडिट कर चुकी है। दरअसल, रायल इंटरप्राइजेज एजेंसी को जनवरी माह में नगर परिषद की तरफ से शहर में बेसहारा गोवंश को पकड़ने का ठेका दिया गया था।
विज्ञापन

फर्म के मुताबिक अभी तक 1300 के करीब गोवंश पकड़े गए हैं, लेकिन उन्होंने बिल 1184 गोवंश के पकड़ने के लगाए गए हैं। उन्हें करीब साढ़े चार लाख रुपये की अदायगी हो चुकी है, लेकिन अब 16 लाख रुपये से अधिक पेमेंट बाकी है। ठेकेदार ने बताया कि इसको लेकर वह काफी बार नगर परिषद अधिकारी और चेयरपर्सन से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed