फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The winning team of the netball competition was felicitated at the school.

Rewari News: नेटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को स्कूल में किया गया सम्मानित

Fri, 28 Aug 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The winning team of the netball competition was felicitated at the school.
ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर
रेवाड़ी। ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने रेवाड़ी जिले की नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और टीम को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

डीईईओ प्रदीप दहिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईईओ के विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के साथ सलामी देकर उनका स्वागत किया। मंच संचालन रवि वत्स ने किया। प्राचार्य विनोद मेहता ने डीईईओ प्रदीप दहिया का आभार जताते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने विद्यालय पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान खिलाड़ियों के साथ डीपीई सुनील कुमार, प्रशिक्षक रविंद्र कुमार, सुदेश कुमारी, जसबीर, डीपीई अशोक, मंजीत और रेणु को भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल अधिकारी भूपेंद्र, सुनील, गांव के सरपंच रामचंद्र, खटवाली के सरपंच, एफएलएन समन्वयक चरण सिंह समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed