फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The whole family came to vote along with the elders

Rewari News: बुजुर्गों के साथ मतदान करने पहुंचा पूरा परिवार

Sun, 06 Oct 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Oct 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
The whole family came to vote along with the elders
रेवाड़ी। मॉडल टाउन ​स्थित हिंदू स्कूल में मतदान करके केंद्र से बाहर आती 86 वर्षीय रेशम जैन व उन
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकतर बूथों पर लोग पूरे परिवार के साथ मतदान करने गए। इनमें दो और तीन पीढ़ी के लोगों की संख्या अधिक थे।
विज्ञापन

तमाम ऐसे बुजुर्ग भी मतदान करने बूथों पर पहुंचे थे जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक थी। कोई पौत्र का सहारा लेकर पहुंचा तो किसी को गोद में उठा कर ले जाया गया। हालांकि निर्वाचन विभाग की ओर से 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए घर से मतदान के लिए विकल्प दिया गया था। इसका लाभ लेने के लिए फार्म भरवाए गए थे लेकिन जो छूट गए थे वे अपने पुत्र व पौत्र के साथ मतदान करने पहुंचे थे।
शहर निवासी राजेश ने बताया कि वह मतदान के लिए अपनी 92 वर्षीय मां शांति देवी को लेकर बूथ पर पहुंचे। साथ में पत्नी मोनिका भी थी। जब भी चुनाव होता है तो हम परिवार के साथ ही मतदान करने के लिए जाते हैं। परिवार के साथ मतदान करने जाना अच्छा लगता है। लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेना गर्व की बात है।
विज्ञापन


शहर के रहने वाले अर्पित जैन ने बताया कि 56 वर्षीय दादी रेशम जैन को वोट डलवाने के बाद घर लेकर जा रहा हूं। दादी को वोट डालना काफी अच्छा लगता है। मुझे भी काफी खुशी हुई की दादी के साथ वोट डालने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed