{"_id":"69c2dcdf005c2f8141003025","slug":"the-vehicle-carrying-the-crop-should-have-a-number-plate-in-front-rewari-news-c-198-1-rew1001-235619-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फसल लेकर आनेे वाली गाड़ी के आगे होना चाहिए नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फसल लेकर आनेे वाली गाड़ी के आगे होना चाहिए नंबर प्लेट
Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रशासन ने रबी फसल खरीद को लेकर प्रबंध किए हैं। हरियाणा सरकार ने मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है। मंडियों में गेट पास के लिए फसल ले आने वाली गाड़ी के आगे नंबर प्लेट अनिवार्य किया है।
अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने मापने वाले उपकरणों की उपलब्धता, बारदाने की पूरी व्यवस्था के साथ-साथ सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मंडियों में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के लिए पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।