{"_id":"65cfe7bafdf7e3781904dd44","slug":"the-utility-of-literature-is-equal-for-every-person-rewari-news-c-198-1-rew1001-200904-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रत्येक व्यक्ति के लिए साहित्य की उपयोगिता समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रत्येक व्यक्ति के लिए साहित्य की उपयोगिता समान
Sat, 17 Feb 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के अंग्रेजी विभाग की ओर से ''''साहित्य और समाज का अंतर्संबंध'''' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबिंदो कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर राजकुमार वर्मा ने बताया कि साहित्य केवल एक विषय नहीं है जिसे नौकरी पाने या जीवन यापन का साधन मात्र समझा जाए, साहित्य समाज के प्रत्येक क्षेत्र में विद्यमान है। साहित्य केवल भाषा तक सीमित नहीं है बल्कि समय के संदर्भ में देखा जाए तो साहित्य भाषाओं से पूर्व मौजूद एक विषय है। सभी भाषाएं, सभी शैक्षिक विषय तथा समाज व विज्ञान आदि क्षेत्र के भी सभी विषय साहित्य में ही व्याप्त है। इसलिए न केवल साहित्य के विद्यार्थी बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए साहित्य की उपयोगिता समान है। उन्होंने बताया कि साहित्य व समाज की दृष्टि से भारत सबसे सुंदर देश है क्योंकि यहां की विविधताएं एक समाज और मनुष्य को पूर्णता की ओर ले जाती हैं। रहे। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. निखिलेश यादव, प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा, प्रो. रोमिका बत्रा व डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रोफेसर राजकुमार का स्वागत किया। अंग्रेजी विभाग के एमए के विद्यार्थियों व शोधार्थियों के साथ-साथ योग विभाग के विद्यार्थियों ने भी व्याख्यान को सुना।
प्रो. राजकुमार के उद्बोधन के आधार पर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार उनसे प्रश्न किया तथा उन्होंने सहज भाव से सभी के उत्तर देते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने प्रो. राजकुमार का धन्यवाद करते हुए उन्हें पुनः अंग्रेजी विभाग में अलग-अलग विषयों को लेकर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया। व्याख्यान व प्रश्न उत्तर सत्र के बाद अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. निखिलेश यादव ने पूरे विभाग की ओर से प्रो. राजकुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया।