Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The use of plastic bags harms the environment.

Rewari News: प्लास्टिक बैग के उपयोग से होता है पर्यावरण को नुकसान

Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The use of plastic bags harms the environment.
रेवाड़ी। प्लास्टिक के नुकसान को देखते हुए हर साल 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक बैग के अत्यधिक उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक करना है। प्लास्टिक बैग आसानी से नष्ट नहीं होते और ये कई वर्षों तक मिट्टी और पानी में बने रहते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। नालियों और सीवरों में प्लास्टिक जमा होने से जलभराव की समस्या भी पैदा होती है।
विज्ञापन

पर्यावरण विशेषज्ञ बताते हैं कि प्लास्टिक बैग जानवरों और पक्षियों के लिए भी बेहद हानिकारक होते हैं। कई बार वे इन्हें भोजन समझकर खा लेते हैं, जिससे उनकी मृत्यु तक हो सकती है। यह समुद्री जीवन को भी प्रभावित करता है और जल प्रदूषण को बढ़ाता है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। जल, वायु और भूमि सभी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे मानव जीवन और जीव-जंतुओं पर संकट बढ़ रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक का कम उपयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव-जंतुओं को कई गंभीर नुकसान होते हैं। यह आसानी से नष्ट नहीं होता और लंबे समय तक मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित करता रहता है। प्लास्टिक कचरा नालियों और सीवरों को जाम कर देता है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ती है।

जानवर और पक्षी अक्सर प्लास्टिक को भोजन समझकर खा लेते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ जाती है और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। समुद्र में प्लास्टिक पहुंचकर समुद्री जीवों को भी नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed