{"_id":"65db84d2da2fe7c9ad03fa3d","slug":"the-treasure-of-family-health-is-hidden-in-the-kitchen-rewari-news-c-198-1-rew1001-201273-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रसोई घर में छिपा है परिवार के स्वास्थ्य का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रसोई घर में छिपा है परिवार के स्वास्थ्य का खजाना
Sun, 25 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि व अन्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में हमारे आहार में छिपा है, सभी रोगों का उपचार का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि गुप्ता, पार्षद एवं समाजसेवी राजेंद्र सिंघल, सीएलजी कमेटी के जिला प्रधान एडवोकेट सुनील भार्गव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा के अंतर्गत घरेलू चिकित्सा का महत्व इसलिए है कि यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक जड़ी बूटियों, घरेलू मसालों तथा पेड़-पौधों पर निर्भर है। इसका लाभ उठाने के लिए तुरंत डॉक्टर के पास नहीं भागना पड़ता। उदाहरण के लिए अचानक रात में घर के किसी सदस्य को पेट दर्द होता है तो रसोई घर से रोगी को आधा चम्मच अजवाइन, एक चुटकी काला नमक, दो रत्ती हींग पीसकर पानी के साथ दे दें तो रोगी को तुरंत आराम मिलता है।
खान-पान में संयम रखने से मन होता है शुद्ध
भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पार्षद रोहतास वाल्मीकि, स्वच्छता अभियान की जिला ब्रांड एंबेसडर कुमारी प्रियंका यादव, प्रमुख शिक्षाविद गोपाल शर्मा व डॉ. बलवीर अग्रवाल ने कहा कि खान-पान में संयम रखने से मन शुद्ध होता है, मन के शुद्ध होने से बुद्धि संतुलित होती है, बुद्धि संतुलित होने से आत्मज्ञान बढ़ता है। साथ ही हमारा मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी व शिक्षाविद प्रीति कपूर ने कहा कि सभी बहने अपनी रसोई में अदरक, धनिया, मेथी, अजवाइन, हींग, लौंग, मुलेठी, लहसुन, काला नमक व तुलसी के पत्ते का उपयोग कर अपने परिवार को निरोग रख सकते हैं। शिक्षाविद् आशू आहूजा ने गोविंद बोलो गोपाल बोलो भजन पर एरोबिक्स का आनंद दिलाया।
विज्ञापन
उत्तम स्वास्थ्य के उपयोगी टिप्स दिए
संयोजक दिनेश कपूर ने सभी को अनुलोम विलोम, कपालभाति व हास्य योग का अभ्यास कराकर उत्तम स्वास्थ्य के उपयोगी टिप्स दिए। कार्यक्रम में शिक्षक देवेंद्र कुमार, आराधना, राहुल कालड़ा, किशोरी नंदवानी, जूही, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादवआदि ने सहयोग किया।