फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The tiger reached Bhagana village of Rajasthan from village Jhabua.

Rewari News: गांव झाबुआ से राजस्थान के भगाना गांव में पहुंचा बाघ

Sat, 31 Aug 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The tiger reached Bhagana village of Rajasthan from village Jhabua.
फोटो: 8 रेवाड़ी। सूचना के बाद भगाना गांव के खेतों में बाघ की तलाश करती राजस्थान पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल (रेवाड़ी)। क्षेत्र के गांव झाबुआ स्थित जंगल में 12 दिन से छिपे बाघ की एक बार फिर गतिविधि सामने आई है। अब बाघ के पंजों के निशान राजस्थान के भगाना गांव के आस-पास देखे गए हैं। राजस्थान पुलिस और राजस्थान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बाघ अब राजस्थान पहुंच गया है। इससे झाबुआ गांव के लोगों को राहत मिली है।
राजस्थान के भगाना गांव के आस-पास बाघ के पंजों के निशान पाए जाने के बाद राजस्थान के कोट कासिम थाना पुलिस ने आस-पास के इलाके में मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकल कर बाघ एसटी 2303 कुछ समय पहले हरियाणा राजस्थान की सीमा पर रेवाड़ी जिले के के गांव झाबुआ के जंगल में आ गया था। करीब 10-12 दिनों से ये बाघ इसी जंगल में रहा। अलग-अलग समय पर बाघ के फोटो और वीडियो भी सामने आई। रेस्क्यू टीम लगातार बाघ को पकड़ने के प्रयास में थी। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था लेकिन बाघ को नहीं पकड़ा जा सका था। उधर, गांव झाबुआ के जंगल में बाघ होने के कारण गांव के लोग भयभीत थे और खेत की तरफ जाने से परहेज कर रहे थे।
विज्ञापन

अब वापस बाघ की गतिविधि राजस्थान में देखी गई है। बाघ के पैरों के निशान राजस्थान के गांव भगाना के आस-पास देखे गए हैं। ऐसे में अब राजस्थान वन विभाग की टीम बाघ की तलाश कर रही है। अभी बाघ कहां है, ये पता नहीं लग पाया है। बाघ के पैरों के निशान के आधार पर ये कहा जा सकता है कि वापस बाघ की मूवमेंट राजस्थान की तरफ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन:
बाघ की गतिविधि सुबह राजस्थान के भगाना गांव में नजर आई है। यहां उसके पंजों के निशान मिले हैं। इसकी पुलिस थाने में और सरिस्का टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। - प्रेम कुमार, रेंज अधिकारी, वन विभाग रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article