{"_id":"60e0aa118ebc3ec90c274234","slug":"the-term-of-bawal-napa-is-over-the-basic-issues-of-ward-12-have-not-changed-rewari-news-rtk615949794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल नपा का कार्यकाल पूरा, नहीं बदले वार्ड-12 के बुनियादी मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल नपा का कार्यकाल पूरा, नहीं बदले वार्ड-12 के बुनियादी मुद्दे
विज्ञापन
बावल। बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए चुनी गई बावल नगर पालिका का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन वार्ड-12 में आज भी सफाई, सीवर व कचरा जैसे बुनियादी मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों में रोष भी है।
लोगों का कहना है कि कचरा खुले में पड़ा होने के कारण पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। बदबू के साथ पशुओं से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। कई दिनों तक सफाई कर्मी नहीं आने से समस्या बढ़ जाती है। जन प्रतिनिधियों की ओर से किए गए वादे पांच साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं। नालियों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भरा रहता है। बाजार का रास्ता होने के कारण दिनभर लोगों का आवागमन लगा रहता है। संकरी गली होने से सीवर के रुकने से गंदा पानी बाहर निकलकर सड़कों पर आने ने निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इधर, निवर्तमान पार्षद का कहना है कि 22 जून से कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अब नगर पालिका एसडीएम के अधीन है। बहुत विकास कार्य किए हैं। सीवर लाइन का काम जनस्वास्थ्य विभाग के कारण रुका हुआ है।
बावल नपा के प्रशासक संजीव कुमार ने बताया कि इसको लेकर सोमवार को निरीक्षण किया जाएगा। यदि इस तरह की खामियां हैं तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। सफाई करना बेहद जरूरी है, इसका समाधान भी कराया जाएगा।