{"_id":"63333e604b65b37cfd0b2164","slug":"the-team-took-samples-of-chili-powder-and-buckwheat-flour-from-two-shops-rewari-news-rtk659275329","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने दो दुकानों से मिर्च पाउडर व कुट्टू के आटे के नमूने लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने दो दुकानों से मिर्च पाउडर व कुट्टू के आटे के नमूने लिये
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नवरात्र पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को धारूहेड़ा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दो दुकानों पर छापा मारकर मिर्च व कुट्टू के आटे के नमूने लिये हैं। साथ ही मौके पर सीलबंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि कस्बे के सुपर मार्केट के नाम से संचालित दुकानों में से एक जगह कुट्टू के आटे और एक जगह मिर्ची पाउडर के नमूने लिए गए। इनको मौके पर ही सील कर जांच के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र को देखते हुए यह मुहिम शुरू की गई है। जिले के अलग-अलग कस्बों और बाजारों में नवरात्रों के दिनों में माता के भक्तों को मिलावट रहित खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हों, इसके लिए अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट एक पखवाड़ा के बाद आने की उम्मीद है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि उन्हें किसी भी दुकान पर मिलावटी खाद्य चीजें बिकने की जानकारी मिले या उनके सामने मिलावटी चीज आए तो उसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पास की जाए। ऐसी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।