फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The team caught the JE red-handed while accepting a bribe of Rs 90,000.

Rewari News: जेई के 90 हजार रुपये रिश्वत लेते ही टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Thu, 26 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The team caught the JE red-handed while accepting a bribe of Rs 90,000.
जेई हरीश
धारूहेड़ा। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने वीरवार को धारूहेड़ा नगर पालिका में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश कुमार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जेई ने एक ठेकेदार के लंबित बिल को पास कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
ठेकेदार राजबीर सिंह ने धारूहेड़ा नगर पालिका में विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर ले रखे हैं। इन कार्यों के भुगतान से संबंधित फाइल काफी समय से जेई हरीश के पास लंबित पड़ी थी।
विज्ञापन

ठेकेदार के बार-बार आग्रह करने के बावजूद जेई फाइल को पास करने में टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि बाद में जेई ने पेमेंट बिल पास करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार राजबीर सिंह ने परेशान होकर मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की।
तय योजना के अनुसार वीरवार को ठेकेदार विजिलेंस द्वारा उपलब्ध कराए गए 90 हजार रुपये लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जैसे ही ठेकेदार ने जेई को रुपये सौंपे, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेई हरीश को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed