फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The tableau of Women and Child Development Department was the first

Rewari News: महिला व बाल विकास विभाग की झांकी रही प्रथम

Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Women and Child Development Department was the first
फोटो : 18राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य पेश करती प्रतिभाएं। संवाद
रेवाड़ी। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से संबंधित झांकियों को भी प्रदर्शित किया गया। झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी प्रथम, आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य विभाग) की झांकी द्वितीय और साइबर अपराध (पुलिस विभाग) की झांकी तृतीय स्थान पर रही। समारोह में जिला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता की झलक देते हुए बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




मार्च पास्ट में दुर्गा शक्ति की टुकड़ी प्रथम



रेवाड़ी। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पर परेड कमांडर वाईवीआर शशि शेखर रोहतक की अगुवाई में हरियाणा पुलिस पीएसआई करण सिंह, दुर्गा शक्ति रेवाड़ी पीएसआई संगीता देवी, उत्तराखंड पुलिस एसआई युद्धवीर सिंह, महिला पुलिस एसआई सर्वेष्ठा, दुर्गा शक्ति, रोहतक एएसआई सोनू, होमगार्ड्स प्लाटून कमांडर सुधीर कुमार, हरियाणा पुलिस अकादमी एएसआई सुनील कुमार सैनिक स्कूल गर्ल्स कैडेट पारुल, एनसीसी सीनियर कैडेट खुशबू, एनसीसी सीनियर बॉयज कैडेट विपिन यादव, स्काउट्स एंड गाइड स्काउट अंकित खत्री, गल्र्स गाइड गाइड प्रिया व प्रजातंत्र के प्रहरी लक्ष्मी के नेतृत्व में मार्चपास्ट की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट में दुर्गा शक्ति रेवाड़ी की टुकड़ी ने पहला, एनसीसी सीनियर बॉयज की टुकड़ी ने दूसरा तथा उत्तराखंड पुलिस की टुकड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed