फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The student was told about the importance of a disciplined life.

Rewari News: विद्यार्थी को बताया अनुशासित जीवन का महत्व

Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The student was told about the importance of a disciplined life.
शिविर में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। श्री योग वेदांद सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को संस्कार, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

शिविर में शिक्षिका कंचन ने कहा कि मोबाइल फोन का अत्यधिक और गलत उपयोग बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे याददाश्त कमजोर होती है, आंखों की रोशनी प्रभावित होती है तथा स्वयं सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही मोबाइल का उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कंचन ने भारतीय संस्कृति और शिष्टाचार की जानकारी देते हुए कहा कि हाथ जोड़कर नमस्कार करना हमारी परंपरा का हिस्सा है और इससे सम्मान व मर्यादा बनी रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठने, बड़ों का आशीर्वाद लेने और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकालीन सत्र में उन्होंने 21 जून को योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन विशेष आध्यात्मिक योग बन रहे हैं, जिनमें स्नान, दान, ध्यान, जप-तप और योगाभ्यास का विशेष महत्व है।

शिविर में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता, जोड़ी बनाने वाला खेल तथा बैलून गेम का आयोजन भी किया गया। इन गतिविधियों में विशु, तेजस्विनी, दृष्टि, भाविका, यतिका, दीया, सिद्धार्थ, अंकित, कुशल, साहिल, जीया, मंशिप, सिद्धि, लावण्य, करुणा और मीनाक्षी सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed