फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The square on the university campus should be named after Bhagat Singh.

Rewari News: विश्वविद्यालय परिसर में चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर हो

Tue, 29 Sep 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The square on the university campus should be named after Bhagat Singh.
 प्रतिमा पर पुष्पार्पित करते युवा। छात्र - फोटो : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पैदलयात्रा निकालते कांग्रेस जिला एवं महानगर इकाई अध्यक्ष,पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं
रेवाड़ी। शहीद भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की ओर से यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद मीरपुर स्थित भगत सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह को पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर परिसर में स्थित चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की। छात्र नेता रवि मसीत ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के आदर्श हैं। उनके विचार साहस, समानता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में उनके नाम पर चौक का नामकरण होने से विद्यार्थियों को उनके जीवन और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। एनएसयूआई प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और संघर्ष प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों के जीवन में उतारने की जरूरत है। कार्यक्रम में हनी यादव, गौरव शर्मा, जयंत, विशाल, भूपेंद्र, ईशांत, हर्ष, आशीष, अक्की, शुभम, यश, राहुल, राकेश, निखिल, भविष्य, रिद्धि शर्मा, जया झा और सागर सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed