फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The sister of Kali, the leader of the Gulel gang, is also wanted in theft cases.

Rewari News: गुलेल गैंग की सरगना काली की बहन भी चोरी के मामलों में वांछित

Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The sister of Kali, the leader of the Gulel gang, is also wanted in theft cases.
रेवाड़ी। गुलेल गैंग चोर गिरोह के गिरफ्तार चार सदस्यों को पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य हथियार के रूप में गुगेल का इस्तेमाल करते थे और पत्थर से ताला भी तोड़ते थे। गुगेल से सामने वाले पर हमला कर बच निकलते थे। गिरोह की सरगना काली उर्फ संतरा की बहन भी चोरी के मामलों में वांछित है।
विज्ञापन

काली और उसकी बहन दोनों का धंधा भी अलग-अलग है। वहीं, रिमांड के दौरान पुलिस की तरफ से चोरी किया गया सामान बरामद किया जाएगा। इसके अलावा गिरोह के बाकी सदस्यों और चोरी की वारदातों के बारे में भी पता किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के कई सदस्य हैं, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बाकी सदस्य भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, बेटा विजय, बेटा पिंकी व पड़ोसी अरूण है। राजस्थान पुलिस ने मां-बेटे पर 10-10 हजार व बेटी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली सीआईए द्वारा पकड़े गए गिरोह के 4 में से 3 सदस्य पुलिस के इनामी बदमाश है। काली उर्फ संतरा पर 10 हजार का इनाम है। काली के बेटे विजय पर 10 और बेटी पिंकी पर भी 5 हजार का इनाम है। काली की बहन की भी हरियाणा और राजस्थान पुलिस को तलाश है।
गुगेल गिरोह ने 15 जुलाई 2025 को निमोठ गांव में चोरी की वारदात की थी। ललित मकान पर ताला लगाकर प्लॉट पर सोने गया था। सुबह लौटा मकान का ताला टूटा मिला। कमरों में रखी अलमारी और संदूकों के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखे संदूक से 2.5 लाख कैश और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इस मामले में आरोपी पकड़े गए हैं।

गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करता था। दिन में रेकी करने के बाद रात को चोरी करते थे। आरोपियों के निशाने पर घर और मंदिर रहते थे। गैंग चोरी की वारदात में सदस्यों का बदल बदलकर प्रयोग करता था। जिससे आसानी से पकड़ में ना आ सके। गैंग में अभी 7 से 10 सदस्यों के नाम आए हैं। पुलिस पूछताछ में गैंग के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है।



-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed