फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The SIR campaign will begin on June 15; voter forms will be distributed door-to-door.

Rewari News: एसआईआर अभियान 15 जून से होगा शुरू, घर-घर जाकर बांटे जाएंगे वोटर फार्म

Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The SIR campaign will begin on June 15; voter forms will be distributed door-to-door.
अपने कार्यालय में बीएलओ सुपरवाइजरों और अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम विजय कु
कोसली। विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 15 जून से चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये बातें एसडीएम विजय कुमार यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के 276 बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फार्म वितरित करेंगे। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं को फार्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी देंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फार्म वितरित करने के बाद बीएलओ दोबारा मतदाताओं के घर जाकर भरे हुए फार्म प्राप्त करेंगे। यदि किसी कारणवश मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीसरी बार भी उसके घर पहुंचकर फार्म लेने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की निगरानी के लिए 28 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी फार्म सही तरीके से भरे जाएं और निर्धारित प्रक्रिया का पालन हो।
विजय कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के चार अधिकारियों को अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी पूरे विधानसभा क्षेत्र में अभियान की निगरानी करेंगे और कार्य की प्रगति पर नजर रखेंगे।
चेतावनी दी कि अभियान के दौरान यदि कोई व्यक्ति या संगठन भ्रामक सूचनाएं अथवा अफवाहें फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एईआरओ एवं स्कूल प्राचार्य सतीश कुमार, अनिल कुमार, जयवीर, मुकेश कुमार सैनी, चुनाव विभाग से संजय कानूनगो, विक्रम यादव सहित बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed