फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Singh Gate was inaugurated in memory of Flight Lieutenant Siddharth.

Rewari News: फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ की स्मृति में सिंह द्वार का लोकार्पण

Thu, 15 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Singh Gate was inaugurated in memory of Flight Lieutenant Siddharth.
फोटो: 27रेवाड़ी। गांव माजरा में अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की स्मृति में सि
कुंड। गांव माजरा में वीरवार को राष्ट्र के वीर सपूत अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की स्मृति में निर्मित सिंह द्वार का लोकार्पण विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने किया। महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सिंह द्वार न केवल एक स्मारक है बल्कि राष्ट्र प्रेम और बलिदान की जीवंत प्रेरणा है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने 2 अप्रैल 2025 को जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना के दौरान राष्ट्र सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
विज्ञापन

वे भारतीय वायुसेना के साहसी अधिकारी थे। उनकी शहादत को चिरस्थायी स्मरण देने के उद्देश्य से सिंह द्वार ग्राम माजरा के सरपंच रविंदर यादव हाथी द्वारा ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से निर्मित कराया गया है, जो आने वाली पीढिय़ों को देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में शहीद के परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनकी स्मृति को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में प्रमुख रूप से वीर सपूत अमर बलिदानी सिद्धार्थ के माता-पिता सुशील यादव, सुशीला देवी, बहन दिव्या, वेटरन राकेश, डाॅ. नरेश, डाॅ. दलवीर, विश्वदत्त, अशोक, शत्रुघ्न (एयर फोर्स वेटरन एसोसिएशन), सूबेदार रघुबीर सिंह, बलदेव सिंह, निरीक्षक श्रीभगवान, हंसराज, सतबीर, एचएम राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed