फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The road to Majra AIIMS cleared, letter of intent issued with the approval of the map

माजरा एम्स का रास्ता हुआ साफ, नक्शे की अप्रूवल के साथ लेटर आफ इंटेंट जारी

Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The road to Majra AIIMS cleared, letter of intent issued with the approval of the map
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण के रूप में जिले के माजरा क्षेत्र में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के नक्शे को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत करते हुए निर्माण प्रक्रिया के शुभारंभ के लिए स्वीकृति दे दी है। साथ ही चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा की ओर से ई भूमि पोर्टल के माध्यम से एम्स खोलने के लिए भूमि खरीदने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी कर दिया गया है। अब भू स्वामी द्वारा निर्धारित प्रफोर्मे में घोषणा करते हुए रजिस्ट्री करवाने की सहमति के साथ रजिस्ट्री शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से माजरा क्षेत्र की प्रस्तावित एम्स जमीन 210 एकड़ 3 कैनाल व 5 मरले भूमि के नक्शे को पास करते हुए एम्स निर्माण प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। इतना ही नहीं अब रजिस्ट्री प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लेटर आफ इंटेंट अर्थात आशय पत्र भी जारी कर दिया गया है जिसके आधार पर एम्स निर्माण के लिए ई भूमि पोर्टल पर अपलोड की गई सहमति राशि अनुसार जमीन के मालिकों से रजिस्ट्री करवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा की ओर से जारी एलओआई प्राप्त करने के साथ ही भू मालिक इच्छा से एलओआई में दर्ज नियमों की पालना को स्वीकार करते हुए विभाग के साथ रजिस्ट्री प्रक्रिया में सहभागी बनेगा। जिला प्रशासन की ओर से तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है ताकि भू मालिकों को रजिस्ट्री करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी ने बताया कि रजिस्ट्री करवाने के लिए किसानों को 48 घंटे पहले ही संबंधित भू मालिक को सूचित करते हुए रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रेवाड़ी जिले में एम्स का निर्माण करने की सभी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य आरंभ करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एम्स निर्माण प्रक्रिया के साथ रेवाड़ी जिला स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु बनने जा रहा है जिसका लाभ हरियाणा के साथ ही राजस्थान को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सक्रियता के साथ ही रेवाड़ी जिला को एम्स की सौगात जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed