{"_id":"631244a9d45d9525756c37ca","slug":"the-road-from-rohtak-to-rewari-became-difficult-rewari-news-rtk6568939103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! जरा चलें संभलकर, कहीं भी हो सकती है मौत से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! जरा चलें संभलकर, कहीं भी हो सकती है मौत से मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अगर आप रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो जरा संभलकर! कारण कि सड़कों पर गड्ढों के कारण जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। खासतौर पर इस समय बावल से लेकर रोहतक तक हाईवे की हालत बदहाल है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि नेशनल हाईवे पर टोल एजेंसियां भरपूर सुविधा शुल्क वसूल रही हैं, लेकिन सुविधाओं की सुध नहीं हैं।
रोहतक से रेवाड़ी के बीच हाईवे पर दो टोल लगते हैं। डीघल टोल से करीब सात से आठ हजार वाहन व गंगायचा टोल से पांच से छह हजार वाहन गुजरते हैं। डीघल टोल पर करीब दस लाख रुपये और गंगायचा टोल पर करीब आठ लाख रुपये टोल हर रोज वसूला जा रहा है। रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक न्यू राष्ट्रीय राजमार्ग 352 पर टोल की दरें तो पिछले दिनों बढ़ी हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं। दिन में तो वाहन चालक किसी न किसी तरह से अपने वाहनों को निकाल लेते हैं, लेकिन मुश्किलें रात को बढ़ती हैं, जब सड़क के बीचोंबीच बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुघर्टनाएं हो जाती हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। चाहे वह सर्विस रोड हो या फिर मुख्य मार्ग हर जगह गहरे गड्ढ़े हैं। गहरे गड्ढों के साथ सड़क कई जगह धंसी हुई है, जो कि रात के समय दूर से सड़क बिल्कुल सपाट दिखाई देती है। इससे वाहन चालक गच्चा खा जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी व नेशनल हाईवे की सड़क मरम्मत एजेंसी की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बावल-रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक मार्ग पर बने गड्ढे जहां हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं, वहीं डिवाइडरों पर बने अवैध कट भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इस मार्ग पर लगने वाले अधिकांश गांवों के निकट अवैध कटों ने वाहन चालकों को परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के साथ वाहन चालकों और यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों की हालत भी बदहाल है। इनमें पानी और सफाई तक की बेहतर व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंगायचा टोल प्लाजा की टोल दरें
कार - एकल यात्री - 90 रुपये
एलसीवी - 140 रुपये
ट्रक/बस - 290 रुपये
तीन एक्सल - 445 रुपये
चार से छह एक्सल - 445 रुपये
सात या अधिक एक्सल - 565 रुपये
----------
न्यू एनएच 352 पर स्थित गंगायचा टोल पर सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई ने अलग एजेंसी को दी हुई है। मौजूदा वक्त में यहां सुविधाओं के नाम एक क्रेन, एंबुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन हैं।
- यूनुस खान, प्रबंधक टोल प्लाजा गंगायचा, रेवाड़ी।