{"_id":"60bbba8a8ebc3e00d45f1f67","slug":"the-road-from-maharana-pratap-chowk-to-anaj-mandi-could-not-be-built-even-in-15-years-rewari-news-rtk611695316","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल में नहीं बन पाई महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी जाने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल में नहीं बन पाई महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी जाने वाली सड़क
विज्ञापन
महाराणा प्रताप रोड से अनाज मंडी की ओर जाने वाली जर्जर सड़क।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एक साल के दौरान जिम्मेदारों के पास विकास कार्य ठप होने के नाम पर कोरोना एक बड़ा बहाना है। लेकिन नगर परिषद के अधीन आने वाली कई मुख्य सड़कें एक साल से नहीं, 15 साल से बदहाल हैं। बावजूद इसके आज तक इनका निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में अब नप अधिकारियों को बहाना बनाने की बजाय इन सड़कों की सुध लेते हुए लोगों को राहत देने का काम करना चाहिए, क्योंकि मानसून सीजन में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।
शहर के महाराणा प्रताप चौक से लेकर अनाज मंडी के सामने होते हुए भाड़ावास रोड तक की सड़क एक साल से नहीं, 15 साल से बदहाल है। पहले मार्केट कमेटी की सड़क बताकर निर्माण करने से पल्ला झाड़ा जा रहा था, लेकिन यह सड़क नगर परिषद को स्थानांतरित हुए तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर पाए हैं। ऐसे ही हालात में नेहरू पार्क व अनाज मंडी के बीच से पुराने हाउसिंग बोर्ड की तरफ जाने वाली सड़के हैं। इसके अलावा शहर के सर्कुलर रोड से शुरू होकर नसियाजी रोड के हालात भी अच्छे नहीं हैं। बीते पांच साल से यहां पर भी काम नहीं हो पाया है।
करोड़ों रुपये की सुलतान लाइट लगी, सड़क चलने लायक नहीं
शहर को रोशन करने के लिए शहर के अधिकतर मुख्य रास्तों पर सुलतान लाइट लगाई गई हैं। अधिकारियों ने ऐसी सड़कों पर भी लाइट लगा दी, जहां पर सड़क व डिवाइडर पूरी तरह से बदहाल हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब लाइटों पर करोड़ों खर्च किए जा सकते हैं तो लोगों की मूलभूत जरूरत सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो पा रहा है। बता दें कि पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़कों के हालत नप की सड़कों से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी के ईओ मनोज यादव ने बताया कि नगर परिषद की ओर से महाराणा प्रताप चौक से लेकर अनाज मंडी व नेहरू पार्क से पुराने हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए फाइल प्रशासनिक अनुमति के लिए भेजी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा। नसियाजी रोड पर पानी भरने की समस्या है, इसका समाधान कराने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मानसून से पहले कई सड़कों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।