फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The relay hunger strike demanding a hospital continues for the third day.

Rewari News: अस्पताल की मांग को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

Thu, 30 Oct 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The relay hunger strike demanding a hospital continues for the third day.
फोटो: 04रेवाड़ी। गांव रामगढ़ में 200 बेड के नागरिक अस्पताल बनाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन - फोटो : 1
रेवाड़ी। गांव रामगढ़ में 200 बेड के नागरिक अस्पताल को एनएच-71 के पास बनाने की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को 135वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन पूर्व सरपंच भगवानपुर सतबीर यादव और सतीश यादव उर्फ बोबी रामगढ़ अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

मौके पर बुड़ानी गांव के पूर्व सरपंच खजान सिंह और गांव के बुजुर्ग मोहर सिंह ने अनशनकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने अस्पताल बनाओ, जनता की मांग पूरी करो जैसे नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की।
विज्ञापन

प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी रामगढ़ भगवानपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक और सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि जब तक सरकार वायदे के अनुसार भगवानपुर की भूमि पर एनएच-71 के पास अस्पताल निर्माण की घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन है और जनता की जायज मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में कई वक्ताओं ने भी मंच से अपने विचार रखे और आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत गाकर वातावरण को जोशपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का संचालन हनमंत उर्फ पिलानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed