फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The reins of the state are in the hands of Manohar Lal, not Saini: Selja

राज्य की बागडोर सैनी नहीं मनोहर लाल के हाथ में : सैलजा

Sat, 25 Oct 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The reins of the state are in the hands of Manohar Lal, not Saini: Selja
पत्रकारवार्ता के दौरान बातचीत करते कुमारी शैलजा। संवाद
रेवाड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सांसद कुमारी सैलजा मॉडल टाउन में शोक जताने के लिए पहुंचीं। साथ ही वह नगर पार्षद रंजन भारद्वाज के आवास पर पहुंची जहां शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी भी उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि राज्य की बागडोर नायब सैनी के हाथ में नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के हाथ में है।
विज्ञापन

सैलजा ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा नहीं होता तो केंद्रीय मंत्री हरियाणा में घोषणाएं कैसे कर रहे हैं। भाजपा की मौजूदा सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का रिपोर्ट कार्ड सबके सामने है।
विज्ञापन

सरकार घोषणाएं तो बहुत करती है लेकिन जमीन पर कार्य नजर नहीं आता। सैलजा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, अपराध बढ़ रहा है और आम लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मामले पर कहा कि यह केवल राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद से ही राजनीति को हथियार बना रही है और विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। सैलजा ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया और कहा कि इसका कोई वैधानिक या वास्तविक आधार नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर इकाइयां बनाने और मजबूत संगठन तैयार करने पर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी ने जिम्मेदारी तय की है और ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी पार्टी कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं कि विपक्ष को जनता के बीच अपनी मजबूती दिखानी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी के संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed