फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Registrar inspected the university building

Rewari News: कुलसचिव ने किया विश्वविद्यालय के भवन का निरीक्षण

Thu, 03 Apr 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Registrar inspected the university building
फोटो : 18मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह निरीक्षण करत
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने राव तुलाराम भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों की सफाई एवं प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए जल व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षक स्टाफ विशेष रूप से महिला शिक्षकों से उनकी परेशानी के बारे में जाना और उनके जल्द से जल्द समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए उनके हित में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय भवन को साफ सुथरा और सुसज्जित बनाने और पुराने एवं अप्रयुक्त समान का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एक्सइएन एसके यादव, एसडीई सुरेंद्र, जेई अनिल कुमार एवं कैप्टन मुकेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed