फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   the rain from waterlogging

बीस एमएम बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव

Wed, 24 Jul 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
the rain from waterlogging
बारिश के बाद रेलवे रोड पर भरा पानी। - फोटो : Rewari
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 10 जिलों सहित रेवाड़ी के लिए जारी किए गए अलर्ट का असर बुधवार दोपहर बाद देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे हुई बरसात से लोगों को राहत मिली। 20 एमएम बारिश से जहां उमस राहत मिली, वहीं सड़कों और कई जगह मार्केट में जलभराव से दिक्कत हुई। बारिश रुकने के बाद कई स्थानों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की तरह बुधवार को भी लोगों को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री व अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को तापमान में गिरावट हुई है। बरसात के कारण शहर की लाइफ लाइन सरकुलर रोड जाम रहा। मौसम विभाग ने जिले के लिए तीन दिन का ओरंज अलर्ट जारी किया था। इसके तहत अगले दो दिन ओर तेज व हल्की बरसात जिले में हो सकती है। अलर्ट का असर पहले ही दिन देखने को मिला। दोपहर बाद आसमान में अचानक काली घटाएं छाई। देखते ही देखते तेज आंधी शुरू हो गई। तेज हवाओं के बीच ही जबरदस्त बारिश भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

तेज अंधड़ से टूटे पेड़
बुधवार दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी के कारण ग्रामीण इलाकों में दर्जनों पेड़ टूट गए। कुछ स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ। गांव बासदूधा में भी आंधी के कारण बिजली की लाइनों पर पेड़ टूट कर गिर गए, जिससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसके अलावा भी कई स्थानों पर पेड़ टूटे है, जहां बिजली बाधित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से राहत, सड़क पर जाम
शहर में घंटेभर तक करीब 20 एमएम बरसात हुई। बारिश से जहां लोगों के राहत मिली। वहीं सड़कों पर जाम लगा रहा। सरकुलर रोड पर नाईनाली चौक, बस स्टैंड, धारूहेड़ा चुंगी, अंबेडकर चौक पर घंटों जाम में वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाते हुए नजर आए। एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार बुधवार को अच्छी बरसात हुई। वहीं निचले इलाकों में अब भी समाधान नहीं हुआ है। नई आबादी, नई बस्ती, अजय नगर, रेलवे कॉलोनी, शिव कॉलोनी, कुतुबपुर में जरा सी बारिश के कारण ही पानी सड़कों पर जमा हो गया।

अगले दो दिन ओर हो सकती है बरसात
मौसम विभाग ने तीन दिन लगातार भारी बरसात की आशंका जताई है। वीरवार व शुक्रवार को भी जिले में अच्छी बरसात हो सकती है। बुधवार को जहां शहर को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी ही नजर आई। वहीं अगले दो दिन ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed