{"_id":"68827b4a81e1af88a40f7c4c","slug":"the-protest-will-continue-until-the-demand-is-met-anil-kumar-rewari-news-c-198-1-rew1001-223109-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना : अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना : अनिल कुमार
Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 12अस्पताल की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन वीरवार को 38वें दिन भी रहा। धरना सभा में सरंपच पति अनिल कुमार ने कहा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल होकर समर्थन दे रहे हैं। वीरवार को धरने में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास, फदनी, मीरपुर, गोकलपुर, कुम्भावास, काकोडीया, मुंढलिया घुडकावास, नयागांव आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
धरना की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। सरंपच पति अनिल कुमार ने कहा जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा। कहा कि भगवानपुर की जमीन अस्पताल के लिए सबसे उपयुक्त जमीन है जो एनएच 71 पर लगती है और तीन तरफ से रास्ते लगते हैं और नए प्रस्तावित बस स्टैंड प्रजापति चौक से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
परमात्मा शरण ने प्रशासन को एक शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि सेक्टर 18 की जमीन सरकारी अस्पताल के लिए है। धरने पर बैठे लोग भ्रम फैला रहे हैं कि ये निजी अस्पताल के लिए जमीन है। कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।
धरना स्थल पर एडवोकेट सुधीर कुमार मीरपुर, अभय सिंह, सतीश सरपंच बुडानी, रामकुमार, पृथ्वी सिंह बालियां खुर्द, अमरजीत, सुदन लाल व अन्य लोग मौजूद रहे।