फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The process of reaching the batch of farmers continues

खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के जत्थे पहुंचने का सिलसिला फिर शुरू

Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The process of reaching the batch of farmers continues
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का धरना 200वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों के जत्थों का आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी कोटा, बूंदी, जोधपुर व हुनमानगढ़ के करीब 80 किसान यहां पहुंचे। वहीं 7 जुलाई को बावल चौरासी की ट्रैक्टर परेड के लिए चौरासी के नेताओं का लोगों से जनसंपर्क जारी है।
विज्ञापन

किसान नेता सुमेर जेलदार व रणजीत राजू ने कहा कि किसान आंदोलन को बावल चौरासी का पूरा समर्थन है। आगामी सात जुलाई को चौरासी के किसान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों के साथ परेड कर यह साबित कर देंगे कि कृषि कानून रद्द होने तक किसानों के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना ही पड़ेगा। अगर देश में ये कानून लागू हो गए तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। लेकिन केंद्र सरकार कुछ औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर जबरदस्ती ये कानून थोपना चाहती है।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली कूच करते समय हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के किसानों को दिल्ली-जयपुर स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। उसके बाद से राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के किसानों ने यहीं पर अपना पड़ाव डाल दिया। इस अवसर पर रामकिशन महलावत, अमराराम, राजाराम मील, सुमेर बनीपुर, ईश्वर महलावत व रण सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed