फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The process of admission in UG and PG will continue till 7 in the regional center.

Rewari News: रीजनल सेंटर में यूजी व पीजी में 7 तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया

Wed, 04 Sep 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The process of admission in UG and PG will continue till 7 in the regional center.
फोटो: 15रेवाड़ी। कृष्ण नगर ​​स्थित महिला रीजनल सेंटर। स्रोत: सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के सरकारी महिला रीजनल सेंटर में यूजी व पीजी कोर्स में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दाखिले की प्रक्रिया 7 सितंबर तक चलेगी।
इस दौरान सभी खाली सीट पर पहले आओ, पहले पाओ के अनुसार दाखिला लिया जाएगा। जो छात्राएं विभिन्न कोर्स में दाखिले से वंचित रह गई थीं, वह अब रीजनल सेंटर के कार्यालय में ओरिजिनल और फोटोकॉपी, प्रणाम पत्र के साथ पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन करें। साथ ही ऑनलाइन दाखिले की फीस भरी जाएगी।
विज्ञापन

निदेशक प्रोफेसर बलबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सुदेश ने ग्रामीण क्षेत्र की वो छात्राएं जो दाखिले से वंचित रह गई उनके लिए यह अंतिम अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि एससी की छात्राएं अपना नया इनकम सर्टिफिकेट बनवाकर साथ लेकर आएं। इसके अलावा जिनकी इनकम सर्टिफिकेट 3 लाख से कम होगी उनकी जीरो की स्लिप कटेगी। स्कॉलरशिप आने के बाद उनको फीस जमा करनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि रीजनल सेंटर में फिलहाल, बीए ऑनर्स में 11 सीट, बीएससी फिजिकल साइंस ऑनर्स में 14 सीट, बीकॉम ऑनर्स में 47 सीट, एमए इंग्लिश में 9 सीट और एमए पोल साइंस में 7 सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed