{"_id":"69f0f4720ffe400821046a1c","slug":"the-population-of-dharuhera-municipality-increased-from-30-thousand-to-150-rewari-news-c-198-1-rew1001-237569-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुलंदशहर के ध्यानार्थ) साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुलंदशहर के ध्यानार्थ) साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने साइबर ठगी के एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला भमरा सोफिया का निवासी हामिद अली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव गुरावड़ा निवासी संजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 17 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर तीन मैसेज आए थे। यह मैसेज उसके बैक खाते से 50-50 हजार रुपये कटने के थे।
पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट मिलने के बाद साइबर थाना में एफआईआर दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला भमरा सोफिया का निवासी साबाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी साबाद के बैंक खाते में ठगी की रकम के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी ने साबाद का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।