{"_id":"6999ee9e82b4265dd903f830","slug":"the-pilgrims-of-shyam-mitra-mandal-left-for-khatu-shyam-rewari-news-c-198-1-rew1001-233940-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खाटू श्याम के लिए श्याम मित्र मंडल के पदयात्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खाटू श्याम के लिए श्याम मित्र मंडल के पदयात्री रवाना
Sat, 21 Feb 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खाटूश्याम के लिए रवाना होती श्याम मित्र मंडल की पदयात्रा। स्रोत : संस्था
बावल। श्याम मित्र मंडल की 31वीं पैदल यात्रा शनिवार को खाटूश्याम के लिए रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
मंडल के सदस्य उपेंद्र सिंह ने बताया कि कई वर्षों से श्याम मित्र मंडल की टीम रामसरोवर तालाब से पदयात्रा प्रारंभ कर खाटूश्याम धाम पहुंचती है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी भक्तगण ध्वजा और अमरजोत के साथ यात्रा पर निकले हैं। डीजे की भक्ति धुनों पर महिलाएं ध्वजा लेकर आगे-आगे चलती नजर आईं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत करने की भी तैयारियां की गई हैं।
यात्रा खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। फाल्गुन एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान भारी संख्या में भक्त ध्वजा लेकर पदयात्रा करते हैं।
विज्ञापन
उपेंद्र सिंह ने बताया कि श्याम मित्र मंडल द्वारा चार दिनों तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। भक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने जयकारों के साथ यात्रा को रवाना किया।