फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The person who gave SIM card to the shooter arrested in photographer Mohanlal murder case

Rewari News: फोटोग्राफर मोहनलाल हत्याकांड में शूटर को सिम कार्ड देने वाला गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
सार

मोहनलाल की हत्या उसके ही दामाद रामजस ने 3 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शूटर दीपक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो सिम से लेकर दामाद द्वारा हत्या कराए जाने की बात सामने आई।

विज्ञापन
The person who gave SIM card to the shooter arrested in photographer Mohanlal murder case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रेवाड़ी में फोटोग्राफर मोहन लाल हत्याकांड में पुलिस ने शूटर दीपक यादव को फर्जी सिम मुहैया कराने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव राठनगर निवासी अखिल खान के रूप में हुई है। मोहन लाल को शूटर दीपक ने इसी फर्जी सिम कार्ड के जरिए कॉल कर फोटो खींचने के लिए बुलाया था। इसके बाद 2 गोली मारकर उसकी हत्याकर दी थी। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी अखिल खान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


मोहनलाल की हत्या उसके ही दामाद रामजस ने 3 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शूटर दीपक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो सिम से लेकर दामाद द्वारा हत्या कराए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सिम मुहैया कराने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह था मामला
रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी सुंदरोज निवासी मोहनलाल (44) फिलहाल शहर के यादव नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने घर के पास ही फोटो स्टूडियो खोला हुआ था। 7 नवंबर की देर शाम उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसी रात उसका शव गांव कालूवास के फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर पर 2 गोलियां लगी हुई थीं। मामले की जांच एसपी दीपक सहारण ने सीआईए-1 इंचार्ज सुमेर सिंह की टीम को सौंपी थी। सुमेर सिंह की टीम ने जांच को आगे बढ़ाया तो सुराग हाथ लग गया। पुलिस को पता चला कि मोहनलाल की बेटी पति के साथ विवाद के चलते घर पर ही रहती है।

इसी विवाद के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि जिला अलवर के गांव इसरोधा निवासी दीपक की इस केस में भूमिका हो सकती है। पुलिस ने दीपक की लोकेशन ट्रैक कर उसे राजस्थान के भिवाड़ी से दबोच लिया। उससे पूछताछ की तो उन्होंने मोहनलाल की हत्या की बात कबूल कर ली।


साथ ही एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मोहनलाल से कोई दुश्मनी नहीं थी, बल्कि मोहनलाल के दामाद रामजस ने उसे 3 लाख रुपये की सुपारी देकर ये हत्या कराई है। फिलहाल हत्या कराने वाला दामाद रामजस फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed