फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The party told a good initiative, then the opposition called it a cheat with the youth

पक्ष ने बताई अच्छी सोच तो विपक्ष ने युवाओं के साथ धोखा बताया

Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The party told a good initiative, then the opposition called it a cheat with the youth
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा प्रदेशभर में विरोध को देखते हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता ने इस योजना को प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी सोच बताते हुए समर्थन किया जबकि विपक्ष ने इस योजना का विरोध कर रहे युवाओं का पक्ष लेते हुए सरकार से इस योजना को वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना बंद कर नियमित भर्ती करें सरकार: चिरंजीव राव
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि अग्निपथ योजना भी तीन कृषि कानूनों की तरह चंद उद्योग घरानों को फायदा देने के लिए बनाई गई है। जब देश के युवा इस तरह की योजना को चाह ही नहीं रहे तो फिर केंद्र की भाजपा सरकार आखिर क्यों इस तरह की योजना देश के युवाओं पर थोप रही है। सरकार जानबूझकर युवाओं को मजबूर कर रही है कि वो इस तरह से रोड पर आकर प्रदर्शन करें। भाजपा द्वारा सेना के साथ समझौता किया जा रहा है जोकि गलत है। यह स्कीम केवल तनख्वाह, पेंशन, हेल्थ बेनेफिट्स और कैंटीन सेवाओं आदि में कटौती करने के लक्ष्य से बनाई गई है। केंद्र सरकार को इस सैनिक विरोधी अग्निपथ जैसी योजना लागू करने की बजाय सेना की नियमित भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

सैनिकों को ठेके पर रखना देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा: रजवंत डहीनवाल
रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को धोखा बताया। उन्होंने कहा कि चार साल के कॉन्ट्रेक्ट पर युवाओं को भर्ती करना सरासर गलत है। जहां युवाओं ने हरियाणा में ही नहीं देश प्रदेश में प्रदर्शन कर सरकार को इस गलत फैसले को वापिस लेने की मांग की लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि 2 साल से सेना की भर्ती नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद सरकार नियमित भर्ती की बजाय ठेके पर युवाओं को सेना में भर्ती करने की बात बिल्कुल गलत है। क्योंकि चार साल के बाद वो युवा सेना में अपनी सेवा देने लायक नहीं रहेंगे क्योंकि भर्ती ठेके पर हुई होगी। रक्षा सेवा के साथ इस प्रकार के प्रयोग करना ठीक नही हैं। ठेके पर भर्ती करना देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार का निर्णय युुवाओं के हित में: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए इसे प्रदेश के युवाओं के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में युवाओं को नौकरी, कुशलता, योग्यता, अनुशासन और तनख्वाह भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि फौज अनुशासन सिखाती है और यह अनुशासित व्यक्ति ही देश की अच्छी तरह सेवा कर सकता है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच का परिणाम है। जिस प्रकार इजराइल के युवा देश सेवा में आगे आए हैं, उसी तरह पीएम मोदी चाहते हैं, कि भारत का युवा भी अनुशासित होकर देश सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद 25 फीसदी युवाओं को अच्छी परफोर्मेंस के आधार पर उच्च पदों पर अच्छी नौकरियां मिलेेगी और अन्य क्षेत्रों में इन्हें नौकरी देते समय प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने युवाओं व प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी गलत विचारधारा का समर्थन न करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed