फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The paperwork for 24 sub-health centres is in the final stage, tenders will be issued after approval

Rewari News: 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों की कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में, मंजूरी के बाद लगेंगे टेंडर

Sun, 29 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The paperwork for 24 sub-health centres is in the final stage, tenders will be issued after approval
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 48 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं। इनमें से 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। बाकी 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों की कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मंजूरी मिलने के बाद इनके निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
एक उप स्वास्थ्य केंद्र 5 हजार लोगों के बीच में खोला जाता है। इनमें कई सुविधाएं भी होती हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद आसपास के लोगों को मामूली बीमारियों के इलाज के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत होगा। जिन 48 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है, पहले उन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्वे किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में यह पता किया गया था कि संबंधित गांवों के आसपास स्वास्थ्य की सुविधा किस हद तक है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 48 गांव को उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिह्नित किया था फिर प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। अब इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष तक अधिकतर उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे।

प्रथम चरण में इन गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले के करीब एक दर्जन गांवों में शुरुआती चरण में उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 46.63 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। आरंभ में गांव बेरवल, छिल्लर, मोहनपुर, रोहडाई, मामडिया आसमपुर, सुठानी, झाबुआ, नेहरुगढ़, सुठानी, नांगल शहबाजपुर, जैतपुर शेखपुर, सुर्खपुर उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। इनमें करीब 50 हजार की आबादी को इससे फायदा होगा।

-


वर्जन
जिले के 48 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना है। 24 उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। अन्य 24 उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।-डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed