फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The pandal danced to the hymns of Shri Shyam

Rewari News: श्री श्याम के भजनों पर झूम उठा पंडाल

Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The pandal danced to the hymns of Shri Shyam
फोटो : 34जागरण में भजनों की प्रस्तुति देते गायक। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। टीपी स्कीम कॉलोनी में गणेशोत्सव का चौथा दिन खाटूश्याम जी के नाम रहा। श्री श्याम के भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा। कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


समिति के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा वशिष्ट ने बताया कि टीपी स्कीम काॅम्प्लेक्स में सुबह गणपति पूजन व शाम को महिला संगीत हुआ। रात्रि को श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि तरुण मखीजा ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके की।
विज्ञापन

समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान विनय मलिक, उप प्रधान मोनू सचदेवा कोषाध्यक्ष प्रेम गेरा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। श्री श्याम के पूजन के बाद भक्ति संगीत की धारा में सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायक आशीष शर्मा के भजनों की प्रस्तुति के बाद नवीन शर्मा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान सुनील माटा, मुकेश अग्रवाल, अनिल सैनी, जगदीश समेत समिति के सभी सदस्यों विभिन्न प्रभार संभाले। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed