फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The pain of farmers unhappy for DAP continued to increase

डीएपी के लिए दुखी किसानों का बादल बढ़ाते रहे दर्द

Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The pain of farmers unhappy for DAP continued to increase
रविवार शाम को आसमान में छाये काले बादल। संवाद - फोटो : Rewari
एक तरफ डीएपी नहीं मिलने से किसान दुखी हैं तो दूसरी तरफ रविवार को आसमान में छाये बादल उनका दर्द बढ़ाते रहे। पश्चिम विक्षोभ के कारण क्षेत्र में एक बार फिर से घने बादल छाते ही किसानों कि दिलों कि धड़कने बढ़ गई हैं। शनिवार दोपहर बाद से ही धीमी-धीमी चल रही पुरवा हवाओं के बाद रात में घने बादल छा गए। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

एक एकड़ पर सात से आठ हजार आया खर्चा
किसानों ने कहा कि डीजल और बिजली के महंगे होने से खेती की लागत पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक बढ़ गई है। गत वर्ष पांच से छह हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च आया था। इसके साथ-साथ सरसों का बीज जो गत वर्ष छह सौ रुपये प्रति किलो मिल रहा था वह अब नौ सो रुपये किलो में खरीदना पड़ा । अब लगभग 70 प्रतिशत किसानों ने क्षेत्र में सरसों कि बिजाई कर दी है और वह अंकुरित भी हो गई है। अगर ऐसे में बूंदाबादी हुई तो सरसों सही तरीके से नहीं उगेगी। अगर बारिश हो गई तो ज्यादा नुकसान होगा और उनको दोबारा से सरसों की बिजाई करनी पड़ेगी। इस विषय में किसान सोमबीर, संतरे, फूल सिंह, रोहतास, विजय, कृष्ण कुमार, अमित व अन्य कहा कि अगर अब बारिश होती है तो किसान इतना कर्जदार हो जाएगा कि वह पांच साल भी इससे निजात नहीं पा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed