फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The operation of three trains will remain closed till May 18

Rewari News: तीन ट्रेनों का संचालन 18 मई तक रहेगा बंद

Tue, 06 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The operation of three trains will remain closed till May 18
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नारनौल-रेवाड़ी लाइन से काठूवास कंटेनर डिपो की लाइन अलग की जाएगी। इसके लिए 18 मई तक इस लाइन पर तीन ट्रेनों का संचालन पूर्णतया बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों में भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस, फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर, भिवानी-डेहर का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इसकी वजह से भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर और महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को परेशानी हो रही है।
वर्तमान में कंटेनर डिपो में मालगाड़ियों का आना-जाना नारनौल-रेवाड़ी लाइन से ही होता है। इसके कारण मदार-रोहतक व जयपुर-भिवानी सवारी गाड़ियों को नारनौल स्टेशन से रेवाड़ी पहुंचने में दो से ढाई घंटे लगते थे। मालगाड़ियों का रेलवे की लाइन से आवागमन होने के कारण इन ट्रेनों को अटेली स्टेशन पर रोक दिया जाता था। इसके कारण इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब कंटेनर डिपो की लाइन को अलग कर देने से ट्रेनें समय पर चलेंगी और यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


उधर, दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से रेल सेवाओं के लिए चलाई गई मुहिम को रेलवे अथॉरिटी ने संज्ञान में लिया है। संघ अध्यक्ष गणेश शर्मा के ने बताया कि 8 जनवरी 2025 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे और डीआरएम जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नारनौल को सौपा गया था। ज्ञापन में मदार-रोहतक ट्रेन के नारनौल से रेवाड़ी के बीच के समय मार्जिन को कम करने की मांग की गई थी। यह ट्रेन राजस्थान के मदार स्टेशन से चलकर रोहतक तक जाती है। नारनौल से इस ट्रेन के चलने का समय सुबह 8:45 बजे और रेवाड़ी पहुंचने का समय 10:45 बजे था। नारनौल से रेवाड़ी पहुंचने में यह ट्रेन दो से ढाई घंटे लगाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन का भी यही हाल था। यह ट्रेन भी नारनौल से सुबह 10:18 बजे पर चलकर रेवाड़ी दोपहर 12:20 बजे पहुंचती थी। सफर पर दो से ढाई घंटे खर्च होते थे। काठूवास कंटेनर डिपो की लाइन अलग होने से ट्रेनें समय से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed