फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The only brother of two sisters committed suicide by hanging

दो बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The only brother of two sisters committed suicide by hanging
पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के रहने वाले मदन दास फिलहाल धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-5 में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक होटल में काम करते हैं और उनकी पत्नी मजदूरी करती हैं। बुधवार रात मदन दास का इकलौता बेटा पुष्पेंद्र (13) घर में फंदे पर लटका मिला। उस समय मदन लाल और उसकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे। पुष्पेंद्र की बड़ी बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल किशोर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र की बड़ी बहन स्नातक की पढ़ाई कर रही है और दूसरी बहन 12वीं में पढ़ती है। पुष्पेंद्र 8वीं कक्षा का छात्र था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र ने न तो उनसे कुछ कहा और न ही अपनी बातों से कोई बात की है। आखिर फिर उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed