{"_id":"616dbdf007c5b43b5f59391d","slug":"the-number-of-dengue-patients-in-the-district-increased-to-59-rewari-news-rtk627401248","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 59
विज्ञापन
डॉ. विजयप्रकाश यादव, नोडल अधिकारी।
- फोटो : Rewari
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ता रही है। अब तक जिले में 59 मिले हैं। इनमें 43 केस कंफर्म हैं। इसके अलावा 2 जिले से बाहर के हैं वहीं 14 केस स्वास्थ्य विभाग की पहुंच से दूर हैं।
इसके अलावा सोमवार को नागरिक अस्पताल में 13 मरीज दाखिल हुए। कंफर्म केस में से 34 केस नागरिक अस्पताल में वहीं 9 केस निजी अस्पताल में पाए गए हैं। बता दें कि जिला रेवाड़ी में वर्ष 2018 में 118, 2019 में 27, 2020 में 39 व 2021 में अब तक 59 केस पाए गए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से दो लाख के करीब सैंपल लिए जा चुके हैं तथा 1256 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में 76 जगहों पर फॉगिंग कराई गई है। जिसमें 5 गांवों में ग्राम पंचायत की ओर से जबकि धारूहेड़ा व बावल में नपा की ओर से फॉगिंग कराई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने हिदायत दी है कि घर में या आसपास पानी जमा होने से रोकना संभव नहीं है तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल अवश्य डालें। सभी रूम, कूलरों, फूलदानों का सारा पानी सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य बदलें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें। बता दें कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें। अपने घरों में सप्ताह में एक बार मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव अवश्य करें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। बारिश के मौसम में वायरल व डेंगू बढ़ने का खतरा बना रहता है। जिले में अब तक 59 केस आ चुके हैं। जो कि चिंता का विषय है। जो केस अनट्रेस है उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. विजय प्रकाश, नोडल अधिकारी मलेरिया व डेंगू, जिला स्वास्थ्य विभाग।