फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The new jail is equipped with modern facilities and has the capacity to hold 1000 prisoners

Rewari News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त है नई जेल, 1000 बंदियों को रखने की क्षमता

Sun, 15 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The new jail is equipped with modern facilities and has the capacity to hold 1000 prisoners
रेवाड़ी में रविवार को नवनिर्मित जेल का उद्घाटन करते सीएम नायब सैनी साथ में जेल मंत्री डॉ. अरविं
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गांव फिदेड़ी में 95 करोड़ 14 लाख की लागत से बने अत्याधुनिक जेल का उद्घाटन किया। उन्होंने नक्शे से जेल परिसर की जानकारी ली। साथ ही जेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जेलों में बंदियों को सकारात्मक अवसर देने हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए जेलों में बंदियों को कौशल विकास, शिक्षा, मनोवैज्ञानिक सहयोग की सुविधाएं दी जा रही हैं। जेलों में कौशल विकास के कोर्स चलाए जा रहे हैं। बंदियों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नई जिला जेल में एक हजार बंदियों को रखने की क्षमता है। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बंदियों के सुधार व पुनर्वास कार्यक्रम चलाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में प्रशासनिक भवन के अलावा कैदियों व बंदियों के लिए 11 बैरक, 2 सुरक्षा वार्ड, एक उद्योगशाला, एक 30 बेड का अस्पताल, कंट्रोल रूम, भोजनालय और गोदाम बनाए गए हैं। रिहायशी परिसर भवन में 74 मकान, एक वार्डर हास्टल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क तथा कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया है।
जेल के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। महिला कर्मचारियों को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे महिला बंदियों को उचित देखभाल हो सके।
पुरानी जेल में 65 बंदियों को रखने की क्षमता
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड पर स्थित पुरानी जेल की क्षमता सिर्फ 65 बंदियों को रखने की थी जिसके चलते 700 से अधिक बंदियों व कैदियों को गुरुग्राम, नारनौल और झज्जर की जेल में स्थानांतरित किया है। नई जेल की क्षमता एक हजार कैदियों को रखने की है। अब बंदियों को दूसरे जिले की जेलों में स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं होगी।

कोरोना काल में जेल से भागे थे 13 संक्रमित कैदी
रेवाड़ी। जिस जेल का सीएम नायब सैनी ने उद्घाटन किया है, वह चार साल पहले निर्माणाधीन था और उसमें कोरोना संक्रमित कैदी रखे गए थे। 13 संक्रमित बंदी 8 मई 2021 की रात ग्रिल काटकर फरार हो गए थे। सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव के कारण प्रदेश की दूसरी जेलों से यहां लाए गए थे। कोरोना काल के दौरान इस जेल की बाहरी दीवार पूरी तरह से बनी नहीं थी। भागने वाले कैदियों में कुछ हत्या, डकैती और हत्या के प्रयास की घटना में शामिल थे। इस मामले में जेल अधीक्षक व उप अधीक्षक को सस्पेंड किया था। बाद में फरार सभी कैदी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed