फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The mortal remains of former DGP Ajit Singh Bhatotia merged into Panchatatva.

Rewari News: पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Tue, 02 Apr 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The mortal remains of former DGP Ajit Singh Bhatotia merged into Panchatatva.
धारूहेड़ा। हरियाणा के पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया का अंतिम संस्कार सोमवार को पैतृक गांव डूंगरवास में किया गया। भाटोटिया के बेटे संदीप भाटोटिया ने मुखाग्नि दी। इस दौरान रेवाड़ी पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया का लंबे समय से बीमारी के चलते 79 साल की उम्र में गत दिवस निवास स्थान सेक्टर-14, ओल्ड डीएलएफ गुरुग्राम में स्वर्गवास हो गया था। जुलाई 1973 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। इसके बाद अजीत सिंह भाटोटिया को हरियाणा कैडर मिला था। उन्होंने हरियाणा में सिरसा, जींद, सोनीपत और गुरुग्राम में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दी। पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने हरियाणा में विभिन्न पदों पर पुलिस सेवा की। वर्ष 1999 में उन्हें डीजीपी हरियाणा के पद पर पदोन्नत किया गया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक जेल की भी जिम्मेदी संभाली थी।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी सविता के अतिरिक्त 1 बेटा व 1 बेटी है। आईजी साउथ रेंज राजेंद्र कुमार, एसपी शशांक कुमार सावन, आईजी स्टेट विजिलेंस कुलविंदर सिंह, पूर्व डीजीपी एसएन वशिष्ठ, पूर्व डीजीपी यशपाल सिंघल, पूर्व एडीजीपी सीआईडी हरियाणा अनिल कुमार राव उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed