फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The monsoon will become active today; rain is expected on September 3 and 4.

Rewari News: आज से सक्रिय होगा मानसून, 3 और 4 सितंबर को होगी बारिश

Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The monsoon will become active today; rain is expected on September 3 and 4.
रेवाड़ी। तेज धूप के चलते गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से मानसून सक्रिय होने के आसार है। 3 और 4 सितंबर को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल समेत अन्य जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ता गया। दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया।
विज्ञापन

गर्मी और उमस के कारण बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह छांव में राहत महसूस करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। ऐसे में लोगों को बारिश होने का इंतजार है। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट के साथ लोगों को उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बुधवार से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

3 और 4 सितंबर को मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के साथ दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पानीपत व सोनीपत में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल और आसपास के जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed